विधि : दूध का छेना फाड़कर 1/2 बाँध लें। इसे चीनी मिलाकर मंदी आँच में 10 मिनट सेक लें। सिकने पर उतारकर हाथ से खूब मथ लें। आधे छेने में चॉकलेट पावडर एवं आधे छेने में गुलाबजल मिला लें।
एक प्लेट में चॉकलेट मिले छेने को बिछा लें। इसके ऊपर सब फल छोटे-छोटे टुकड़े कर सजा लें। फिर गुलाबजल मिले छेने की परत लगा लें।
बरक लगाकर बादाम, पिस्ता महीन काटकर इलायची पावडर बुरका दें। फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। थोड़ी देर बाद सर्व करें।