T20 World Cup 2022 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच मात्र औपचारिकता

Webdunia
रविवार, 6 नवंबर 2022 (09:49 IST)
दक्षिण अफ्रीका की नीरलैंड के खिलाफ आकस्मिक हार का सीधा फायदा टीम इंडिया को मिला और वह ग्रुप बी में सेमीफाइनल में जाने वाली पहली टीम बन गई। हालांकि दक्षिण अफ्रीका की हार से पाकिस्तान और बांग्लादेश को भी सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद मिली। जो यह मैच जीतेगा वह टीम की दूसरी टीम बनेगा।

भारत के अब 6 अंक है और मेलबर्न में उसे जिम्बाब्वे से भिड़ना है। अगर पाकिस्तान बांग्लादेश को हरा देता तो भारत को यह मैच जीतना जरूरी था। हालांकि अब भारत के खिलाफ यह दबाव भी मिट गया है। जिम्बाब्वे पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख