विराट को No.3 पर लौट जाना चाहिए, कोहली से नाराज फैन्स, सुपर 8 में भारत को बड़ा खतरा

कृति शर्मा
गुरुवार, 13 जून 2024 (12:39 IST)
Virat Kohli form T20 World Cup 2024 : USA के खिलाफ जीत कर भारतीय टीम ने सुपर 8 के लिए भले ही क्वालीफाई कर लिया हो लेकिन इस वक्त जो सबसे बड़ी चिंत भारतीय खेमे में बनी हुई है वो है विराट कोहली की फॉर्म, अमेरिका की पिच, जो काफी वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई थी, 12 जून को अमेरिका के खिलाफ ही खेला गया मैच, उस पिच पर आखिरी मैच था अब, वर्ल्ड कप के आधे मैच वेस्ट इंडीज में भी होंगे, सुपर 8 राउंड से पहले अब टीमों को अपने मजबूत पक्ष पर ध्यान देना होगा और कमजोर पक्ष में सुधार करना होगा।

विराट का फॉर्म में आना बेहद जरुरी है, आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने पहले मैच में 1 रन बनाए थे, पाकिस्तान के खिलाफ 4 और 12 जून को खेले गए मैच में अमेरिका के खिलाफ वे सिर्फ एक रन बनाकर सौरभ नेत्रावलकर की गेंद पर आउट हो गए, इस तरह वे रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए पिछली 3 पारियों में केवल 5 रन ही बना पाए हैं। सौरभ ने विराट के साथ-साथ रोहित शर्मा का भी विकेट लिया जिसके बाद उनकी खूब तारीफ़ हुई, सौरभ भारतीय मूल के हैं और पेशे से Oracle जैसी बड़ी कंपनी में Software Engineer भी हैं। 


12 जून को आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर भी फैन्स के बीच उन्हें लेकर टेंशन दिखी, लोगों का मानना है कि उन्हें 3 नंबर पर बल्लेबाजी पर वापस लौट जाना चाहिए।


 
उनका अचानक से आउट ऑफ़ फॉर्म होना बड़ा विषय और आशार्यजनक इसलिए भी है क्योंकि, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए ओपनिंग करते हुए, कोहली ने 15 मैचों में 61.75 की औसत से 741 रन बनाए। लेकिन वे इस फॉर्म को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर दोहराने में असमर्थ रहे हैं।
 
 
कोहली के प्रदर्शन पर निराशा और चिंता व्यक्त करने के लिए फैन्स ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। कुछ ने उनकी बैटिंग की आलोचना की वहीँ, दूसरों ने सुझाव दिया है कि वह अपने सामान्य No. 3 बल्लेबाजी स्थान पर लौट आएं।

X (पूर्व Twitter) पर फैन्स ने शेयर Virat Kohli पर Memes 
<

Virat Kohli: pic.twitter.com/aTzh3erz9L

— Sagar (@sagarcasm) June 12, 2024 > <

Dear Virat Kohli, please play at number 3 only.#INDvsUSA pic.twitter.com/E5YZRMX54C

< — Zaira Nizaam  (@Zaira_Nizaam) June 12, 2024 >
<

Bring Back Yashasvi Jaiswal OR Sanju Samson and make them bat with Rohit Sharma as an Opener

As Virat Kohli is brilliant at No.3, India is wasting Virat as an opener

What's your take on this  #INDvsUSA pic.twitter.com/8l79cDrEJW

— Richard Kettleborough (@RichKettle07) June 12, 2024 > <

 

< <

When your employee takes wickets of Virat Kohli and Rohit Sharma : pic.twitter.com/I6MWwqYJ59

— Abhay  (@KaunHaiAbhay) June 13, 2024 >

< — (@Shebas_10dulkar) June 12, 2024 >