Afghanistan Crisis : कोरोना संक्रमित मिले अफगानिस्तान से भारत लौटे 2 नागरिक, मचा हड़कंप

सोमवार, 23 अगस्त 2021 (15:40 IST)
नई दिल्ली। अफगानिस्तान में बिगड़ते हालातों के साथ ही कई देश वहां फंसे अपने नागरिको को वापस ला रहे हैं। इसी क्रम में भारत का भी अपने देश के लोगों को वहां से निकालने का काम जारी है। अफगानिस्तान से निकाले गए भारत के 146 भारतीय नागरिक कतर की राजधानी से 4 अलग-अलग विमानों के जरिए सोमवार को भारत पहुंचे।

ALSO READ: विपक्षी नेताओं को अफगानिस्तान की स्थिति से अवगत कराएगा विदेश मंत्रालय

 
इन नागरिकों में दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।  दिल्ली सरकार के नोडल अधिकारी राजिंदर कुमार ने बताया कि अफगानिस्तान लौटने वालों का कोरोना परीक्षण किया गया। इनमें दो नागरिक कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी