हिना को वापस मिला उनका बेस्ट फ्रेंड

टीवी के कुछ सेलीब्रिटीज़ अब बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट के नाम से ही जाने जाते हैं। हिना खान और शिल्पा शिंदे जैसे कलाकारों ने अपनी टीवी वाली बहु और भाभाजी वाली इमेज बदलकर अपनी रियल इमेज लोगों को दिखाई है। दर्शकों और फैंस ने भी इनकी रियल इमेज पसंद की और इन्हें शो का फाइनलिस्ट बनाया। हाल ही खबर आई थी कि शिल्पा शिंदे, बिग बॉस में सबसे ज़्यादा होस्ट सलमान खान को मिस कर रही हैं। अब खबर आई है कि हिना भी किसी को बहुत मिस कर रही थीं। 
 
हिना खान ने शो के दौरान अगर किसी को मिस किया है तो वो है उनके मम्मी-पापा, बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल और उनका प्यारा 'पूह'। बिग बॉस के एक टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स को अपनी पसंद की एक चीज़ खोनी पड़ी थी। हिना खान ने अपना सबसे प्यारा और 8 साल पुराना सॉफ्ट टॉय 'पूह' खोया था। इस क्युट से 'पूह' को उन्होंने लव त्यागी को नॉमिनेशन से बचाने के लिए नीले रंग में डूबोकर खराब किया था। 
 

 
इसके बाद हिना खान उदास थीं। लेकिन घर से निकलने के बाद उनके प्यार रॉकी ने उनके दोस्त 'पूह' को गिफ्ट किया है और हिना खान बहुत खुश हैं। हिना ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर प्यारे से 'पूह' का पिक्चर अपलोड किया और कैप्शन में लिखा थोड़ा पीला थोड़ा नीला, लेकिन तुम मेरे बेस्ट पूह हो.. देखो कौन लौट आया.. थैंक यू रॉकी, आई लव यू। 
 
ये 'पूह' वही है जिसे हिना ने बिग बॉस के उस एपिसोड में खो दिया था। अब उसे रॉकी से वापस पाने के बाद वो 'पूह' और रॉकी दोनों से ही ज़्यादा प्यार करने लगी हैं। बिग बॉस के घर में हिना खान के लव त्यागी और प्रियांक शर्मा बेस्ट फ्रेंड थे। हिना बिग बॉस के खत्म होने के बाद फिलहाल सिर्फ एंजॉय कर रही हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी