ये वादा रहा में आए ज़ायन इमाम

ज़ी टीवी पर प्रसारित हो रहे प्रसिद्ध धारावाहिक 'ये वादा रहा' में एक वादे से बंधी कार्तिक और सुर्वी की कहानी ने दर्शकों का दिल छू लिया है। अब यह शो 15 वर्ष का लीप लेने जा रहा है, यानी कहानी को आगे बढ़ाया जा रहा है। 


 
आगामी एपिसोड में कार्तिक (अंकुश अरोड़ा) और खुशी, सुर्वी (सोनल वेंगुर्लेकर) की मौत से सदमे में आ जाते है। इसके बाद कहानी को 15 साल आगे बढ़ाया जाता है। अब खुशी बड़ी हो गई है। यह भूमिका भी सोनल वेंगुर्लेकर ही निभा रही हैं। लीप के बाद इस शो में ज़ायन इमाम, खुशी के प्रेमी अबीर के रोल में नजर आएंगे। ज़ायन ज़ी टीवी के ही एक शो 'टशन-ए-इश्क' में नजर आ चुके हैं। 
 
अंकुश अरोड़ा की बिदाई के बाद अब कृष्णा सोनी को कार्तिक के रोल के लिए चुना गया है, जो 15 साल के लीप के बाद परिपक्व व्यक्ति के रोल में नजर आएंगे। नासिर खान इसमें अबीर के पिता बनेंगे और अशिता धवन, अबीर की मां के रोल में नजर आएंगी। 
 
15 साल बाद कार्तिक और खुशी की जिंदगी में कौन सा नया मोड़ आएगा? जानने के लिए धारावाहिक देखना होगा। हर सोमवार से शुक्रवार रात दस बजे इसे ज़ी टीवी पर देखा जा सकता है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें