क्रिम रंग की साड़ी में डिजिटल बजट के साथ दिखीं निर्मला सीतारमण

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 1 फ़रवरी 2025 (10:00 IST)
Nirmala Sitharaman budget : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बार फिर पारंपरिक ‘बही-खाता’ शैली में लाल रंग के कपड़े से लिपटे एक डिजिटल टैबलेट के जरिये शनिवार को अपना लगातार आठवां बजट पेश करेंगी। राष्‍ट्रपति भवन के लिए वित्त मंत्रालय से जाते समय उन्होंने अपनी तस्वीरें खिंचवाईं। ALSO READ: बजट से पहले सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं दाम?
 
भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री सीतारमण ने जुलाई, 2019 में बजट ब्रीफकेस ले जाने की औपनिवेशिक परंपरा को तोड़ा था और इसके बजाय केंद्रीय बजट के कागजात ले जाने के लिए पारंपरिक ‘बही-खाते’ का विकल्प चुना था।
 
इसके अगले वर्ष भी उन्होंने यह परंपरा जारी रखी और वैश्विक महामारी से प्रभावित 2021 में उन्होंने अपने भाषण और अन्य बजट दस्तावेजों को ले जाने के लिए पारंपरिक कागजात की जगह डिजिटल टैबलेट का इस्तेमाल किया। वह शनिवार को भी इस परंपरा को जारी रखती नजर आईं।
 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने जाने से पहले सीतारमण नॉर्थ ब्लॉक कार्यालय के बाहर अपने अधिकारियों के साथ नजर आईं। इस मौके पर उन्होंने ‘क्रीम’ रंग की साड़ी पहनी हुई थी। बजट को डिजिटल प्रारूप में पेश करने के लिए उनके हाथ में ब्रीफकेस की जगह टैबलेट था।
 
टैबलेट को ब्रीफकेस के बजाय सुनहरे रंग के राष्ट्रीय प्रतीक के साथ एक लाल कवर के अंदर रखा गया था। वह राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के बाद सीधे संसद पहुंची।
 
अप्रैल, 2025 से शुरू होने वाले वित्त वर्ष 2025-26 के लिए उनका बजट 2014 के बाद से नरेन्द्र मोदी सरकार के तहत लगातार 14वां बजट है, जिसमें 2019 और 2024 में आम चुनाव से पहले पेश किए गए दो अंतरिम बजट शामिल हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी