अखिलेश का बड़ा ऐलान, सामाजिक कैंटीन में मिलेगी 10 रुपए में थाली

शनिवार, 29 जनवरी 2022 (13:43 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने पर राज्य में सामाजिक कैंटीन खोली जाएगी और यहां 10 रुपए थाली के हिसाब से खाना मिलेगा। इस योजना का लक्ष्य राज्य से भूख की समस्या मिटाना है।
 
अखिलेश यादव और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी जी ने शुक्रवार को संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किराना स्टोर भी खोला जाएगा। इन स्टोरों पर गरीबों, श्रमिकों और बेघरों को सब्सिडाइज्ड दरों पर राशन और अन्य जरूरी वस्तुएं मिल सकेगी। उनकी सरकार दाम बांधों नीति भी लागू करेगी।
 
अखिलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य में सपा सरकार बनने पर इम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट से मनरेगा की तर्ज पर रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।
Koo App
सपा सरकार बनने पर समाजवादी कैंटीन, समाजवादी किराना स्टोर स्थापित किए जाएंगे। जहां गरीब श्रमिकों, राहगीरों, बेघरों को सस्ती दरों पर राशन और अन्य वस्तुएं मिल सकेंगी। इस कैंटीन में 10 रुपए में थाली की व्यवस्था की जाएगी।: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की प्रेस वार्ता, गाजियाबाद. #अमरपाल_आ_रहे_है #अबकी_बार_अमरपाल #अखिलेश_आ_रहे_हैं #पंडित_अमरपाल_शर्मा #बाईस_में_बाइसिकल #सपा #रालोद #JayantChaudhary - Amarpal Sharma (@amarpalsharmagzb) 29 Jan 2022
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया हर वर्ग के लोगों ने मान लिया है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। यहां कोई सरप्राइज नहीं मिलने वाला, असली सरप्राइज गुजरात से मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यूपी की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। यहां कोई सरप्राइज नहीं मिलने वाला, यहां की जनता ने खासकर किसान, नौजवान व्यापारी, हर वर्ग के लोगों ने मान लिया है कि समाजवादी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी