स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्ते खोले, सपा में शामिल होने की तारीख भी बताई

बुधवार, 12 जनवरी 2022 (13:49 IST)
लखनऊ। हालांकि इसकी अटकलें पहले से ही थीं, लेकिन अब स्वयं स्वामी प्रसाद मौर्य ने ही स्पष्ट कर दिया है कि वे समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।
 
योगी सरकार में श्रम मंत्री रहे स्वामी मौर्य ने बुधवार को कहा कि वे 14 जनवरी को सपा में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास भाजपा के किसी छोटे या बड़े राजनेता का फोन नहीं आया।
ALSO READ: नहीं हुआ MLA विनय शाक्य का अपहरण, कहा- स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सपा में जाऊंगा
स्वामी ने कहा कि अगर वे (भाजपा) समय पर सतर्क होते और सार्वजनिक मुद्दों पर काम करते, तो भाजपा को इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता।
ALSO READ: बीजेपी छोड़ साइकिल पर सवार होंगे स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या बोले अखिलेश...
माना जा रहा है कि भाजपा द्वारा मौर्य के बेटे को ऊंचाहार विधनसभा सीट से टिकट देने से इंकार करने पर उन्होंने भाजपा छोड़ने का फैसला किया था। हालांकि उनकी बेटी बदायूं से भाजपा सांसद है। 
उल्लेखनीय है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद तीन विधायकों- रोशन वर्मा, भगवती सिंह और बृजेश प्रजापति ने भी इस्तीफा दे दिया था। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी