यूपी चुनाव : आज थम जाएगा दूसरे चरण के प्रचार का शोर, कन्नौज में गरजेंगे पीएम मोदी

Webdunia
शनिवार, 12 फ़रवरी 2022 (07:35 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण की 55 सीटों पर प्रचार का शोर आज थम जाएगा। प्रचार के आखिरी दिन कन्नौज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 3:30 बजे एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं सपा नेता अखिलेश यादव शाहजहांपुर और बदायूं में प्रचार करेंगे। 
 
दूसरे चरण में अमरोहा, बरेली, बिजनौर, बदायूं, मुरादाबाद, रामपुर, सहारनपुर, संभल और शाहजहांपुर की 55 सीटों पर 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।
 
इस चरण में योगी कैबिनेट के मंत्री सुरेश खन्ना, बलदेव सिंह औलख, सपा नेता आजम खान, धर्मपाल सिंह सैनी समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। 
 
9 जिलों की 55 सीटों में से 2017 के चुनाव में भाजपा ने 38 सीटें जीती थी। समाजवादी पार्टी 15 सीटें जीतने में सफल रही थी जबकि कांग्रेस के खाते में 2 सीटें गई थी।
 
उल्लेखनीय है कि यूपी में 7 चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच मतदान होना है। मतगणना 10 मार्च को होगी।  

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख