अखिलेश यादव के खिलाफ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल चुनाव मैदान में, BJP ने करहल सीट से बनाया उम्मीदवार

Webdunia
सोमवार, 31 जनवरी 2022 (15:04 IST)
करहल सीट से अखिलेश यादव के खिलाफ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) चुनाव मैदान में पहुंचे। 
 
खबरों के मुताबिक बघेल नामांकन दाखिल करने के लिए मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं। अखिलेश यादव ने आज ही करहल से पर्चा दाखिल किया था। 
करहल विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है जिसका प्रतिनिधित्व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव करते हैं।

बीजेपी ने अखिलेश यादव के खिलाफ करहल विधानसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री और आगरा से सांसद एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा है।

वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने अखिलेश यादव के खिलाफ करहल सीट से कुलदीप नारायण को उम्मीदवार बनाया है। जबकि कांग्रेस ने अखिलेश के खिलाफ ज्ञानवती यादव को उम्मीदवार घोषित किया है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख