Uttarakhand Elections 2022 : शिवराज ने राहुल गांधी को कहा राहु और केजरीवाल को केतु

सोमवार, 7 फ़रवरी 2022 (20:37 IST)
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Elections 2022) में पार्टियां धुआंधार प्रचार कर रही हैं। 
 
मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने राज्‍य के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया। 
Koo App
उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के 4 धाम सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा इनके नेता वहीं माथा टेकते हैं।
 
इसके साथ कहा कि यहां राहु-केतु घूम रहे हैं। मेरा मतलब राहु से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और केतु से अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) है। ये दोनों यहां के विकास को ग्रहण लगा देंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी