अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन और उपराष्ट्रपति हैरिस को राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं...

बुधवार, 20 जनवरी 2021 (23:45 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जो बाइडेन के अमेरिकी राष्ट्रपति और कमला हैरिस के उप राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि अमेरिका में लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हो रहा है।

उन्होंने ट्वीट किया, अमेरिका को उसके लोकतंत्र के नए अध्याय की बधाई। राष्ट्रपति बाइडेन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को शुभकामनाएं। उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने कहा, मैं आशा करता हूं कि हमारे सभी नेता 78 साल के जो बाइडेन को देख रहे, जो अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ ले रहे हैं, जिन्होंने बंटे हुए देश को एकजुट करने और उसकी आत्मा को बहाल करने का संकल्प लिया है।

उन्होंने यह भी ट्वीट किया, मैं आशा करता हूं कि हमारे नेता कमला हैरिस को अमेरिका की उप राष्ट्रपति पद की शपथ लेते हुए देख रहे होंगे और विविधिता और बहुलता की सीख ले रहे होंगे। यह भी उम्मीद करता हूं कि भारत अपनी विविधता और बहुलता का हमेशा जश्न मनाएगा।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी