IOC ने जारी किया 5 किलो का एलपीजी सिलेंडर 'छोटू'

शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020 (22:13 IST)
नई दिल्ली। इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने अपने 5 किलो के एलपीजी सिलेंडर को 'छोटू' नाम दिया है। कंपनी ने शु्क्रवार को इसकी जानकारी दी।
 
आईओसी का यह छोटा सिलेंडर विभिन्न बिक्री केंद्रों पर आसानी से उपलब्ध है। आईओसी के पेट्रोल पंप से लेकर इंडेन एलपीजी वितरकों, किराना स्टोरों पर यह उपलब्ध है। इस सिलेंडर को केवल पहचान पत्र दिखाकर लिया जा सकता है। इसके लिए आवास व पते का पहचान कार्ड आदि दिखाने की आवश्यकता नहीं है।
 
कंपनी की यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि आईओसी के चेयरमैन एसएम वैद्य ने बाजार मूल्य पर बेचे जाने वाले 5 किलो के 'छोटू' सिलेंडर को एक संक्षिप्त आभासी आयोजन में जारी किया। यह सिलेंडर पूरे देश में उपलब्ध होगा।
 
5 किलो का यह छोटा सिलेंडर निम्न आय वर्ग के लोगों और युवाओं के बीच काफी प्रचलित हैं। जो पेशेवर अकेले रहते हैं और जिनके पास परंपरागत 14.2 किलों का सिलेंडर खरीदने के लिए पैसे नहीं होते हैं। उनके बीच यह सिलेंडर काफी उपयोग में लाया जाता है।
 
आईओसी का कहना है कि यह नया नाम ग्राहकों के बीच पसंद किया जाएगा और अब उनके लिए 5 किलो का सिलेंडर इसका नाम लेकर खरीदने में आसान होगा। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी