बहराइच में हुआ दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबकर 4 नाबालिग लड़कियों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 10 सितम्बर 2024 (19:46 IST)
4 minor girls died by drowning : बहराइच जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को 10 से 14 साल उम्र की 4 लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतक लड़कियों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायक देने के निर्देश दिए हैं।

ALSO READ: क्या बहराइच का लंगड़ा भेड़िया है अल्फा मेल? जानिए 50 गांवों में क्यों फैली है दहशत
 
पुलिस के अनुसार पीड़ित महक खातून (14), सामिया (10), साइबा (10) और सारीकुल खातून (13)  कमल के पौधे निकालने के लिए तालाब में गई थीं, तभी वे गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। उन्होंने बताया कि यह घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के सत्तीजोर गांव में घटी। उप जिलाधिकारी नानपारा अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया चारों लड़कियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी