अखिलेश ने BJP पर लगाया संविधान खत्म करने का आरोप, बोले- ये वोट देने का छीन लेंगे अधिकार

अवनीश कुमार

शनिवार, 27 अप्रैल 2024 (18:52 IST)
कानपुर देहात। कानपुर देहात के रसूलाबाद पहुंचकर समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज लोकसभा से प्रत्याशी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कन्नौज लोकसभा (Kannauj Lok Sabha) की विधानसभा रसूलाबाद में जनसंपर्क कर आम लोगों से बातचीत करते हुए बीजेपी (BJP) सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार आपको और हमें भी बंद कर देगी।

ALSO READ: अखिलेश यादव ने कन्नौज से भरा नामांकन, भाजपा के सुब्रत पाठक से मुकाबला
 
सरकार तानाशाह हो गई है : उन्होंने कहा कि यह सरकार इतनी तानाशाह हो गई है कि आने वाले समय में अपनों को भी बंद कर देगी। ये सरकार न तो जानवरों की सुरक्षा दे पा रही है, न ही पक्षियों को। यह सरकार तो पक्षियों से इतनी नफरत करती है कि इन्होंने एक सारस को कैद करके चिड़ियाघर में डाल दिया है।
 
बीजेपी संविधान को खत्म करना चाहती है : अखिलेश यादव यही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं, जो बाबा भीमराव अंबेडकर साहब का संविधान खत्म करना चाहते हैं। बीजेपी के लोग हमारे लोगों के अधिकार छीन रहे हैं। ये चुनाव संविधान बचाने का भी है। आपने देखा होगा कि भारतीय जनता पार्टी धीरे-धीरे संविधान को खत्म करना चाहती है। याद रखना संविधान खत्म हुआ तो हमारा आपका वोट देने का भी अधिकार छिन जाएगा।
 
ALSO READ: अखिलेश यादव ने किया भाजपा पर कड़ा प्रहार, कहा- भ्रष्टाचारियों, अपराधियों और माफिया को अपने गोदाम में रख लिया
 
बीजेपी ने भ्रष्टाचारियों का खोल रखा है गोदाम : अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने भ्रष्टाचारियों के लिए एक गोदाम खोल रखा है। जितने भी भ्रष्टाचारी हैं, वे इस समय भाजपा के गोदाम में हैं जिसके चलते भ्रष्टाचार चरम पर है। इलेक्टोरल बॉन्ड ने बीजेपी की बैंड बजा दी है। ये जो भारतीय जनता पार्टी ने वसूली की है, उसी का परिणाम है कि आम जनता को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। इन्होंने हजारों करोड़ रुपए चंदा लिया है जिसके चलते महंगाई आज चरम पर है।

ALSO READ: भाजपा खेमे में घबराहट क्यों है? जानिए ममता और अखिलेश से
 
हमारी सरकार आई तो किसानों का कर्ज होगा माफ : बीजेपी की सरकार में बड़े-बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने 16 लाख करोड़ रुपए बड़े-बड़े उद्योगपतियों के माफ किए हैं। इसलिए हमने तय किया कि जब हमारी सरकार आएगी, गरीब किसानों का पूरा का पूरा कर्ज माफ होगा।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ALSO READ: अखिलेश यादव ने किया भाजपा पर कड़ा प्रहार, कहा- भ्रष्टाचारियों, अपराधियों और माफिया को अपने गोदाम में रख लिया

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी