सपा विधायक दल की बैठक में फैसला, अखिलेश यादव होंगे नेता प्रतिपक्ष

Webdunia
शनिवार, 26 मार्च 2022 (12:59 IST)
लखनऊ। सपा विधायक दल की बैठक में शनिवार को पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया। अखिलेश उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे।

ALSO READ: योगी सरकार 2.0 का पहला बड़ा फैसला, यूपी में गरीबों को मिलता रहेगा मुफ्‍त राशन
सपा विधायक दल की बैठक में विधायकों की बैठक में अवधेश प्रसाद ने अखिलेश के नाम का प्रस्ताव रखा। सभी निर्वाचित विधायकों ने समर्थन किया।
 
अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि उन्हें बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया था।
 
Koo App
जननेता माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को समाजवादी पार्टी विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई। आपके नेतृत्व में समाजवादी पार्टी प्रदेश में एक मज़बूत विपक्ष की भूमिका अदा करेगी। उत्तर प्रदेश के जन-जन के साथ का और पार्टी के सभी सम्मानित विधायकगण का हार्दिक आभार। - Shailendra Yadav Lalai (@ShailendraLalai) 26 Mar 2022
उल्लेखनीय है कि यूपी विधानसभा चुनाव में सपा गठबंधन ने 125 सीटों पर जीत हासिल की। इनमें 111 सीटों पर सपा, 8 सीटें रालोद और 6 अन्य ने जीती थी।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख