यूपी की घोसी सीट पर भाजपा को झटका, अखिलेश ने कहा- बुलडोजर और बुल से त्रस्त जनता का जवाब

शुक्रवार, 8 सितम्बर 2023 (17:42 IST)
Ghosi by-election result News : उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर भाजपा को करारा झटका लगा है। यहां सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह की जीत लगभग तय है। हालांकि परिणाम की घोषणा शेष है, लेकिन सपा उम्मीदवार सिंह ने निर्णायक बढ़त बना ली है। 
 
यह सीट सपा से भाजपा में आए दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के कारण खाली हुई थी। भाजपा ने चौहान को ही यहां से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन चौहान अपनी ही सीट को नहीं बचा पाए। हालांकि समाजवादी पार्टी अपनी सीट बचाने में सफल रही। 
 
सपा उम्मीदवार की बढ़त पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह बुलडोजर और बुल (सांड) से त्रस्त जनता का शासन और प्रशासन को करारा जवाब है। लोकसभा चुनाव से पहले दारा सिंह चौहान की हार को भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

वेबदुनिया पर पढ़ें