वायरल हुआ थूक से रोटी बनाने का वीडियो, कूक गिरफ्‍तार...

रविवार, 17 अक्टूबर 2021 (11:07 IST)
गाजियाबाद। उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में आटे में थूक कर रोटी बनाने पर बवाल मच गया। सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी कूक को गिरफ्तार कर लिया है।
 
56 सेकंड का वीडियो एक चिकन रेस्टोरेंट परिसर का बताया जा रहा है। इसमें एक व्यक्ति तंदूरी रोटी बनाते समय पहले आटे पर थूकता है। रेस्टोरेंट में और भी कई लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं। लेकिन किसी का ध्यान इस व्यक्ति की तरफ नहीं जा रहा है। 
 

One more video 'Spitting in the food' video comes out
It is said to be from Ghaziabad.!!

pic.twitter.com/CrLgea4KvI

— मुकुल यादव (यदुवंशी) (@Yadavji_) October 16, 2021
हिंदू रक्षा दल की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम तमीजउद्दीन है और वह बिहार का रहने वाला है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी