लखनऊ : पढ़ाई के लिए डांटने पर 10वीं के छात्र ने पिता को मारी गोली..

सोमवार, 20 सितम्बर 2021 (10:46 IST)
लखनऊ। यहां एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पढ़ाई के लिए डांटने पर बेटे ने अपने पिता पर गोली चला दी। पिता का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

ALSO READ: विवादों में रहे हैं पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, जानिए अब तक का सियासी सफर
 
खबरों के अनुसार घटना रविवार सुबह हुई। चिनहट के मटियारी गांव में रहने वाले अखिलेश मॉर्निंग वॉक कर घर पहुंचे तो देखा कि उनका बेटा अमन (19) एक दुकान पर बैठा है। उन्होंने उसे फटकार लगाई।

ALSO READ: हैरान करने वाला मामला, BJP नेता को लगे कोरोना वैक्सीन के 5 डोज
 
इससे अमन गुस्सा हो गया और घर जाकर लाइसेंसी बंदूक लेकर बाहर निकलकर अखिलेश पर गोलियां चला दीं। खबरों के मुताबिक पिता की जांघ में गोली लगी है। पुलिस छात्र की तलाश कर रही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी