आगरा BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष बघेल को अस्पताल ने मृत घोषित किया, घर पहुंचने पर चलने लगीं सांसें, और फिर...

सोमवार, 7 अगस्त 2023 (14:26 IST)
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रेदश के आगरा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बघेल को तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रोते-बिलखते परिजन उन्हें घर लेकर पहुंचे। लेकिन, घर पहुंचने के बाद उनके शरीर में अचानक हरकत हुई और परिजन उन्हें एक बार फिर ताबड़तोड़ अस्पताल लेकर गए। 
 
बताया जा रहा है कि बघेल की स्थिति अब ठीक है। दरअसल, तबीयत खराब होने के बाद महेश बघेल को परिजन शहर के पुष्पांजलि अस्पताल लेकर गए थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन उन्हें घर लेकर गए,  इसी बीच, उनके शरीर में हरकत हुई। उनकी सांसें चलने लगीं। उन्होंने आंखें खोलीं। 
 
बघेल के बेटे अभिषेक और अंकित के अनुसार उन्हें दोबारा न्यू आगरा स्थित दूसरे निजी अस्पताल में ले गए, जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति अच्छी है। डॉक्टरों ने उनकी छाती में इन्फेक्शन बताया है। इस बीच, महेश बघेल के निधन की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। (एजेंसी/वेबदुनिया) Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी