UP: आसाराम के आश्रम में कार के अंदर मिला लड़की का शव, पुलिस जुटी जांच में

शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022 (12:04 IST)
गोंडा (यूपी)। जेल में बंद आसाराम के गोंडा स्थित आश्रम से इस वक्त एक बड़ा समाचार मिला है। आसाराम के आश्रम में ऑल्टो कार में एक बच्ची का शव मिला है और उसकी उम्र करीब 13-14 साल बताई जा रही है। शव मिलने की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

ALSO READ: गोरखपुर मंदिर अटैक : अखिलेश के बयान से केशव प्रसाद मौर्य नाराज, लगाया आतंकियों से संबंध रखने का आरोप
 
जानकारी के मुताबिक ये मामला नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विमौर का है। यहां आसाराम का आश्रम है। बच्ची 5 अप्रैल से लापता थी। उसका शव 4 दिन बाद बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक कार से बदबू आने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची।
 
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मुताबिक कार के अंदर से बदबू आने पर आश्रम के चौकीदार ने उस कार को खोलकर देखा तो उसके अंदर शव मिला जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।  पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी