लखनऊ में 3 दिवसीय विशेष सफाई अभियान, इन 5 तरीकों से साफ रखें शहर

बुधवार, 1 जून 2022 (12:07 IST)
लखनऊ। लखनऊ नगर निगम ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 3 दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाने का फैसला किया है।
 
माननीय राष्ट्रपति महोदय एवं माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार द्वारा थर्ड जीबीसी(ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी) पर लखनऊ आगमन के दृष्टिगत नगर को स्वच्छ बनाने व व्यवस्थित करने के उद्देश्य से दिनाँक 31.05.2022 से 02.06.2022 तक 3 दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
 
Koo App
नगर निगम लखनऊ मा0 राष्ट्रपति महोदय एवं मा0 प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार द्वारा थर्ड जीबीसी(ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी) पर लखनऊ आगमन के दृष्टिगत नगर को स्वच्छ बनाने व व्यवस्थित करने के उद्देश्य से दिनाँक 31.05.2022 से 02.06.2022 तक 3 दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। - Lucknow Municipal Corporation (@LMCIECofficial) 1 June 2022
इससे पहले नगर निगम ने सोशल नेटवर्किंग साइट कू पर अपनी पोस्ट में शहर को साफ रखने के 5 तरीके बताए थे। इसके तहत लोगों से सूखे और गीले कचरे को अलग रखने, कचरा कूड़ेदान में ही फेंकने, कपड़े या जूट के थैले का इस्तेमाल करने, पुरानी वस्तुओं को रिसाइकिल करने और प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील की गई थी।
Koo App
नगर निगम लखनऊ निकाय कोड- 800951 अपने शहर को स्वच्छ रखने के 5 सरल तरीके! 1. हमेशा अपने सूखे और गीले कचरे को अलग करें 2. कचरा हमेशा कूड़ेदान में ही फेंके 3. कपड़े / जूट के थैलों का इस्तेमाल शुरू करें 4. अपनी पुरानी वस्तुओं को रीसायकल करें 5. प्लास्टिक के उपयोग से बचें - Lucknow Municipal Corporation (@LMCIECofficial) 31 May 2022

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी