Shri Ram Janmabhoomi Ayodhya : राम मंदिर और जन्मभूमि परिसर में बने अन्य मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। इसके पहले मंदिरों के निर्माण का कार्य पूरा किया जा रहा है। राम मंदिर और मंदिर के 800 मीटर की परिधि स्थित परकोटा में 6 मंदिरों के शिखर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जहां अंतिम पत्थर को लगाए जाने की तैयारी है, जिसके लिए बुधवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शिखर कलश का पूजन किया है।
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि मंदिर के ऊपर अब पत्थरों से बना हुआ शिखर कलश लगाया जाएगा, इसी तरह 6 मंदिर बन रहे हैं जो कि भगवान सूर्यदेव, गणेशजी, हनुमानजी, माता जगदंबा व भगवान शिव एवं अन्नपूर्णा माता के हैं, वह भी लगभग पूर्णता की ओर हैं। उन पर भी पत्थरों के बने हुए शिखर लगाए जाएंगे।
यह पूजन 10:30 बजे से 12:00 बजे तक संपन्न हुआ जितने भी शिखर थे, उन सबका अभिषेक किया गया। अब जो जो मंदिर पूर्णता की ओर होता जाएगा वहां शिखर स्थापित कर दिए जाएंगे, साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में सप्त मंडप के सात मंदिरों (महर्षि वाल्मीकि, वशिष्ट, विश्वामित्र, अगस्त, निषाद राज, अहिल्या व सबरी, तुलसीदास, शेष अवतार) के कलश का कार्य पूर्ण हो चुका है।
पूरा संसार देखेगा श्री रामलला का सूर्याभिषेक : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि प्रभु श्रीराम के ललाट पर सूर्याभिषेक की पूरी तैयारी चल रही है। संबंधित विषय विशेषज्ञों की टीम इस काम में दक्षता से लगी हुई है। उन्होंने कहा कि सूर्याभिषेक का प्रसारण पूरे संसार में होगा। उन्होंने वर्ष प्रतिपदा का महत्व बताया और हिन्दू नववर्ष को अन्य प्रदेशों में अलग-अलग नाम से मनाए जाने की जानकारी दी।
क्रिकेटर सूर्यकुमार, दीपक, तिलक व कर्ण शर्मा ने किया रामलला व हनुमान गढ़ी का दर्शन-पूजन
भारतीय क्रिकेट टीम व मुंबई इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर व T20 कप्तान रहे सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देवीशा शेट्टी, दीपक चाहर अपनी पत्नी जया भारद्वाज एवं तिलक वर्मा और कर्ण शर्मा ने श्रीराम नगरी अयोध्या धाम पहुंचकर हनुमानगढ़ी पर दर्शन-पूजन किया और रामलला का आशीर्वाद लिया।