चाचा शिवपाल का दर्द, बोले- हमने उसे चलना सिखाया और वो हमें रौंदते चला गया

अवनीश कुमार
मंगलवार, 3 मई 2022 (14:09 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश यादव के बीच कितनी दूरियां है, इसका पता शिवपाल सिंह यादव के द्वारा किए गए ट्वीट से लगाया जा सकता है। उनके अंदर कितना दर्द है इस बात का भी बयां आज शिवपाल यादव ने ईद की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं वह आम लोगों को बताने का प्रयास किया है।
 
शिवपाल सिंह यादव के साफ शब्दों में लिखा है कि 'हमने उसे चलना सिखाया.. और वो हमें रौंदते चला गया'। इसके बाद एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के बीच की दूरी पर चर्चा होने लगी है।
 
 
शिवपाल सिंह यादव के ट्वीट के बाद राजनीतिक गलियारे में एक बार फिर से उठापटक शुरू हो गई है और यह साफ भी हो गया है कि एक बार फिर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा और प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बीच मनमुटाव है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख