सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने किया तालिबान का समर्थन, दर्ज हुई FIR

बुधवार, 18 अगस्त 2021 (11:49 IST)
संभल। उत्तरप्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह हिंदुस्तान में जब अंग्रेजों का शासन था और उन्हें हटाने के लिए हमने संघर्ष किया, ठीक उसी तरह तालिबान ने भी अपने देश को आजाद किया।
 
बर्क ने कहा कि इस संगठन ने रूस, अमेरिका जैसे ताकतवर मुल्कों को भी अपने देश में ठहरने नहीं दिया। हालांकि सपा सांसद को यह बयान महंगा पड़ गया। पुलिस ने इस मामले में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

संभल के पुलिस अधिक्षक ने एक बयान में कहा कि शिकायत मिली थी कि सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने तालिबान की तुलना भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों से की है। उनके खिलाफ 124A (sedition), 153A, 295 IPC के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 

It was complained that MP Shafiqur Rahman Barq compared Taliban to India's freedom fighters. Such statements qualify as sedition. So FIR registered against him u/s 124A (sedition), 153A, 295 IPC. Two others said similar things in an FB video, they've also been booked: Sambhal SP https://t.co/AKGCHXUB8W pic.twitter.com/n5SvRKc9Q7

— ANI UP (@ANINewsUP) August 18, 2021
हालांकि सपा सांसद ने एएनआई से कहा कि उन्होंने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया। उनकी बातों को गलत तरीके से लिया गया है। मैं भारत का नागरिक हूं, अफगानिस्तान का नहीं। वहां जो कुछ हो रहा है उससे मेरा कोई लेना देना नहीं है। मैं सरकार की नीतियों का समर्थन करता हूं।

उल्लेखनीय है कि तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है। वहां के राष्‍ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भाग गए हैं। तालिबान ने अफगानिस्तान की संसद, राष्ट्रपति भवन समेत कई सरकारी इमारतों पर अधिकार जमा लिया है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी