सीएम योगी आज पेश करेंगे 4.5 साल का रिपोर्ट कार्ड, गिनाएंगे उपलब्धियां...

Webdunia
रविवार, 19 सितम्बर 2021 (08:12 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में रविवार को 4.5 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। रविवार सुबह 10.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वे अपनी उपलब्धियां गिनाएंगे।
 
इस दौरान यूपी में अगले साल होने वाले चुनाव से पहले आज पेश होने वाले रिपोर्ट कार्ड पर सबकी नजरें लगी हुई है। आज योगी यह बताएंगे कि उन्होंने यूपी में बदलाव के लिए क्या काम किए हैं?
 
योगी आदित्यनाथ 19 मार्च 2017 को उत्तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री बने थे। 2022 में फिर राज्य में चुनाव है। भाजपा ने इस बार भी उनके नेतृत्व में ही चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख