लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को 100 विधायक तोड़कर लाने के एवज में मुख्यमंत्री बनाने की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की खुली पेशकश के बाद दोनों नेताओं के बीच ट्वीट वॉर चल रहा है। अखिलेश ने भाजपा में मौर्य के अलग थलग पड़ने की बात करते हुए ट्वीट किया कि आप इतना क्यों मुस्कुरा रहे हो?
वरिष्ठ भाजपा नेता मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि सत्ता के लिए बेचैन अखिलेश यादव की पार्टी सपा का लोकसभा चुनाव 2024 में खाता भी नहीं खुलेगा। यूपी और देश में मोदी लहर पहले से तेज।