Refrigerator kis disha me rakhe: कई घरों में फ्रिज को किचन से बाहर रख रखा है क्योंकि उनके किचन में ज्यादा जगह नहीं होती है। किचन में भी यदि फ्रिज रखा है तो वह उचित दिशा में इसलिए नहीं रखा है क्योंकि और कोई जगह है ही नहीं रखने की। आओ जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में फ्रिज कहां रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार पंच तत्व की दिशा नियुक्त है। जैसे अग्नि तत्व की आग्नेय और पूर्व दिशा, जल तत्व की ईशान और उत्तर दिशा, वायु तत्व की पश्चिम और वायव्य दिशा और लोह तत्व या पृथ्वी तत्व की दक्षिण या नैऋत्य दिशा। आकाश तत्व की ब्रह्म स्थान या ईशान दिशा। फ्रिज एक इलेक्ट्रॉनिक आइटम है, लेकिन इसके इसमें मौजूद गैस वायु तत्व का प्रतिनिधित्व करता है, बर्फ जल तत्व का प्रतिनिधित्व करता है और बिजली अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है।
कहां नहीं रखना चाहिए फ्रिज- ghar me fridge kaha Nahi rakhe:-
गलत दिशा में रेफ्रिजरेटर रखने से भोजन में उपस्थित जीवन-शक्ति का ह्रास होता है। खाने पीने की दैनिक वस्तुओं पर इसका नकारात्मक असर होता है। इससे सेहत को नुकसान पहुंचता है। दक्षिण, नैऋत्य और उत्तर दिशा में फ्रिज नहीं रखना चाहिए। फ्रिज को दक्षिण दिशा में रखने से सदा बचें, क्योंकि दक्षिण दिशा अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करती है। इससे विरोधाभासी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। रेफ्रिजरेटर को कभी भी ईशान कोण की ओर नहीं रखना चाहिए।