#WebViral छोटे मुर्गों ने पहना स्वेटर, क्या है यह चक्कर (वीडियो)

सारी दुनिया में लोग अपने पेट्स को जबरदस्त प्यार करते हैं। कुत्तों,  पिल्लों, बिल्लियों, खरगोश, तोते, चुहे, कछुए और भी कई जीव लोगों का प्यार पाते हैं। लोगों का दुलार बरसाने का तरीका भी अलग होता है। कई घरों में तो इन्हें बच्चों जैसा नाज़ों से पाला जाता है। 


 
 
सोशल मीडिया पर एक फोटो और वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। चार पांच चिकन (छोटे मुर्गे) स्वेटर पहने हैं। लोग सोच में पड़े हैं कि आखिर कैसे हुआ ये करिश्मा। आप भी देखिए वीडियो और जानिए कैसे खास इन चिकन की साइज़ के स्वेटर सामने आए हैं। जिन्हें पहनकर मुर्गे खेलते नजर आ रहे हैं। 
 
 

सर्दी की मार 25-साल की निकोला कोंग्डोन (इंग्लैंड) को अपने चिकन की अधिक देखभाल के लिए प्रेरित करती है और जुट जाती हैं 60 से भी अधिक चिकन के लिए स्वेटर बुनने। इन्हीं के बनाए स्वेटर का मजा ले रहे हैं ये छोटे मुर्गे। 

video courtesy : social media 

वेबदुनिया पर पढ़ें