दिल्ली के MLA ने शेयर की नेहरु को किस करती लड़की की फोटो, जानिए क्या है इस फोटो की सच्चाई

गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 (17:54 IST)
पंडित जवाहरलाल नेहरू को अकसर सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जाता है। उनकी फेक फोटो या फोटो को गलत संदर्भों के साथ बार-बार सोशल मीडिया पर शेयर किया जाता है। सोशल मीडिया पर एक बार फिर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक लड़की नेहरू को किस करती हुई दिख रही है। इस तस्वीर के जरिए उनके चरित्र हनन की कोशिश की जा रही है।

दिल्ली से शिरोमिणी अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने दो फोटो शेयर किए। एक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस हैं और दूसरे में जवाहरलाल नेहरु। इन फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया- ‘PIC 1- भारत के असली हीरो vs PIC 2- कांग्रेस के हीरो। असली हीरो का सम्मान करने के लिए नरेन्द्र मोदी जी का धन्यवाद’। इस फोटो के माध्यम से मनजिंदर सिंह ने नेहरु के चरित्र पर सवाल उठाने की कोशिश की है।

Pic 1 - The real hero of India

Vs

Pic 2 - The hero of @INCIndia

Thank you @narendramodi Ji for honouring the real heroes #AzadHindGovernment #AzadHindSarkar pic.twitter.com/xEWi11jjBl

— Manjinder S Sirsa (@mssirsa) October 21, 2018


तस्वीर का सच क्या है..

जब हमने इस तस्वीर की पड़ताल की, तो हमें पता चला कि इस फोटो में पं नेहरु को चूम रही महिला उनकी भांजी नयनतारा सहगल हैं। नेहरू की बहन विजयालक्ष्मी पंडित की बेटी। यह फोटो साल 1955 में लंदन एयरपोर्ट पर खिंची गई थी।

दरअसल, 1955 में जब नेहरू विदेश दौरे पर ब्रिटेन गए थे, उस समय विजयालक्ष्मी पंडित ब्रिटेन में भारत की हाई कमिश्नर थीं। नेहरू जब हीथ्रो एयरपोर्ट पर उतरे, तो विजयालक्ष्मी अपनी बेटी नयनतारा के साथ उन्हें रिसीव करने आईं। यह तस्वीर उसी दौरान की है।

पिछले साल बीजेपी के आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने भी नेहरू को रंगीनमिजाज साबित करने के प्रयास में नेहरू की अपनी बहन और भांजी के साथ वाली तस्‍वीरें पोस्‍ट कर दी, जिसके बाद भाजपा की काफी किरकिरी हुई थी।

वायरल फोटो से जुड़ा वीडियो देखें-

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी