Fact Check: हिमाचल में हुए भूस्खलन के बाद वापस लौट रहे हजारों पर्यटक, सड़कों पर लगा ट्रैफिक जाम? जानिए वायरल वीडियो का सच

शुक्रवार, 30 जुलाई 2021 (12:25 IST)
(Photo:Screenshot of viral video)
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बीते रविवार को एक भूस्खलन की घटना में 9 लोगों की जान चली गई। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पहाड़ों के बीच सड़कों पर ट्रैफिक जाम में फंसे वाहनों की लंबी कतार देखी जा सकती है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो हिमाचल प्रदेश का है। कहा जा रहा है कि भूस्खलन की घटना के बाद हजारों पर्यटक हिमाचल प्रदेश से वापस जा रहे हैं।

देखें कुछ पोस्ट-

Tourists returning from Himachal after massive landslides ...
Incredible India pic.twitter.com/JhgW5Wmvey

— RANJAN ANAND (@RANJANANAND15) July 26, 2021


भीषण व दर्दनाक भू स्खलन के बाद हिमाचल से अपने प्रदेश लौटने वाले सैलानियों की कतार।।Tourists returning home after deadly landslides in Himachal Pradesh. pic.twitter.com/pQ3IAREXQ8

— Gyanendra Misra (@abhaya0930) July 26, 2021
 
क्या है सच्चाई-

सोशल मीडिया पर सर्च करने पर हमें पता चला कि ये वीडियो महाराष्ट्र के खंडाला के नाम से भी वायरल हो रहा है।

Wana go for a lovely, relaxing holiday to Khandala? Enjoy the rains, a beautiful long drive #Weekend #travel pic.twitter.com/LTWIUFfyg7

— BHAIRAVI GOSWAMI (@bhairavigoswami) July 27, 2021


Not done ! Traffic Jam .. khandala .. घूमने वाली जगह पर quota system लगेगा तभी हम सब सुधरेंगे pic.twitter.com/EiCFAVJFub

— Neelkant Bakshi (@neelkantbakshi) July 26, 2021


वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल क्रोम के InVID टूल की मदद से वीडियो के कुछ कीफ्रेम्स निकाले और उनको रिवर्स सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें पाकिस्तान की न्यूज वेबसाइट DAWN की एक खबर मिली, जिसमें वायरल वीडियो एम्बेड किया गया था।

Naran today pic.twitter.com/37YDAUGOW8

— Kasim_Abbasi (@KasimAbbasi4) July 25, 2021


वेबसाइट के मुताबिक, ये वीडियो पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के मनसेहरा जिले की है। यहां रविवार को ईद के मौके पर पर्यटकों का सैलाब आ गया था। इस दौरान हजारों वाहन सड़कों पर ट्रैफिक में फंसे दिखे।

पड़ताल के दौरान हमें हिमाचल प्रदेश पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किया गया एक ट्वीट भी मिला। ट्वीट में उन्होंने वायरल वीडियो के साथ किए जा रहे दावे का खंडन किया है।

#FakeNewsAlert

A fake post is doing rounds in social media wherein videos & pictures are being circulated showing massive traffic jam in HP. The facts have been checked & verified. None of these videos & pictures belong to Himachal Pradesh.https://t.co/8m64Xoag0d@CMOFFICEHP

— Himachal Pradesh Police (@himachalpolice) July 26, 2021


वेबदुनिया की पड़ताल में सामने आया कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा फेक है। ये वीडियो ना तो हिमाचल प्रदेश का है, नहीं ही खंडाला का। ये पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा का वीडियो है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी