डांसर डब्बू अंकल के बाद सोशल मीडिया पर छाईं डांसिंग आंटी, 'लड़की आंख मारे' पर जमकर किया डांस... (वीडियो)

शनिवार, 9 फ़रवरी 2019 (19:13 IST)
आप शायद डब्बू अंकल को नहीं भूले होंगे, जिन्होंने अपने गोंविदा स्टाइल डांस से सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया था। डब्बू अंकल के बाद अब एक आंटी सोशल मीडिया पर कमाल कर रही हैं। सोशल मीडिया पर एक 48 सेकेंड का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
इसमें आंटी रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'सिंबा' के सॉन्ग 'लड़की आंख मारे...' पर डांस कर रही हैं। ये महिला इस गाने पर शानदार डांस कर रही हैं और कुछ स्टेप्स को हू-बू-हू दोहरा भी रही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी शादी समारोह का लग रहा है। 
(Photo and Video courtesy: Facebook)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी