Fact Check: Tokyo Olympics में वॉलंटियर्स को दिए जाने वाले मेडल पर पहली बार हिंदी में लिखा गया ‘स्वयंसेवक’? जानिए पूरा सच

गुरुवार, 1 जुलाई 2021 (13:06 IST)
सोशल मीडिया पर एक मेडल की फोटो जमकर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि ये मेडल टोक्यो ओलंपिक के वॉलंटियर्स को दिया जाएगा। इस मैडल पर अलग-अलग भाषाओं में वालंटियर लिखा है। इस पर हिंदी में ‘स्वंयसेवक’ भी लिखा हुआ है। कहा जा रहा है कि टोक्यो ओलंपिक में वॉलंटियर्स को दिए जाने वाले मेडल पर पहली बार हिंदी में ‘स्वयंसेवक’ लिखा गया है।

देखें कुछ पोस्ट-

टोक्यो ओलम्पिक में वोलेंटियर्स को दिए जाने वाले मेडल पर पहली बार हिंदी में भी लिखा गया 'स्वयंसेवक' pic.twitter.com/s71CNG0Kyp

— Varun Puri (@varunpuri1984) June 28, 2021


जापान के टोक्यो में होने वाले Olympic खेलों में इस बार Volunteers को दिये जाने वाले Medal पर दूसरी भाषाओं के साथ हमारी राष्ट्रीय भाषा हिन्दी में भी स्वयंसेवक लिखा हुआ होगा

“स्वयंसेवक” नाम सुनते ही रोमन ग़ुलामों का दिल बैठ सा जाता है pic.twitter.com/wF4anxojv7

— Major Surendra Poonia (@MajorPoonia) June 28, 2021


#ISupportZeeNews
जापान के टोक्यो में होने वाले Olympic खेलों में इस बार Volunteers को दिये जाने वाले Medal पर दूसरी भाषाओं के साथ हमारी राष्ट्रीय भाषा Flag of India हिन्दी में भी स्वयंसेवक लिखा हुआ होगा

लिबरल का दिल तो ऐस धक धक कर रहा होगा pic.twitter.com/DZrhowe6uf

— Akhil ojha (@AkoAkhil) June 29, 2021


क्या है सच-

पड़ताल शुरू करते हुए हमने वायरल दावे से जुड़े कीवर्ड्स की मदद से गूगल पर सर्च किया। सर्च रिजल्ट में​ हमें ओलंपिक्स के आधिकारिक वेबसाइट पर टोक्यो ओलिंपिक 2020 में दिए जाने वाले सभी मैडल की फोटो मिली। वेबसाइट पर मौजूद मैडल की फोटो में हमें ऐसी कोई भी फोटो नहीं मिली, जो सोशल मीडिया पर टोक्यो ओलंपिक 2020 वॉलंटियर मैडल के नाम से वायरल हो रही है।

टोक्यो 2020 के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड की गई एक वीडियो में भी टोक्यो ओलंपिक में दिए जाने वाले वाले सभी मेडल्स को देखा जा सकता है।



पड़ताल के दौरान हमें मैडल की वायरल फोटो ई-कॉमर्स वेबसाइट E-bay पर मिली। वेबसाइट के मुताबिक, यह टोक्यो ओलंपिक ​​​​​​​2020 वॉलंटियर पिन है।

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया कि ये टोक्यो ओलिंपिक में वॉलंटियर्स को दिए जाने वाला मैडल नहीं है। वायरल फोटो एक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बिक रहे पिन की है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी