#WebViral 'सर्जिकल स्ट्राइक' के ऐसे मतलब, सुनकर चौंक जाएंगे (वीडियो)

'सर्जिकल स्ट्राइक' हाल ही में ऐसा शब्द बन गया है, जो आम धारणा के अनुसार देश के बच्चे बच्चे को पता होना चाहिए। यह शब्द भारतीय सैनिकों की हिम्मत, खतरों और जांबाजी को साबित करने वाला शब्द बन गया है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवाओं ने 'सर्जिकल स्ट्राइक' के ऐसे मतलब बताएं है, जो शर्मनाक है। 


 
 
सर्जिकल स्ट्राइक के लिए भारतीय जवान अपनी जान जोखिम में डालकर सरहद पार गए और वहां छुपे आतंकियों का खात्मा किया। उरी हमले के बाद हुए इस घटनाक्रम ने सभी भारतीयों के दिल में इंडियन आर्मी के लिए प्यार और सम्मान में इजाफा किया। सभी देशवासियों ने भारतीय जवानों पर गर्व महसूस किया और अपनी सुरक्षा के लिए उन्हें धन्यवाद कहा, परंतु देश का एक युवा वर्ग ऐसा भी है, जिन्हें नहीं पता कि सर्जिकल स्ट्राइक क्या है। यह वीडियो देखिए और जानिए उनके हिसाब से सर्जिकल स्ट्राइक का क्या है मतलब। 

 
 

video courtesy : youtube

वेबदुनिया पर पढ़ें