#WebViral इंटरनेट पर छाया 'ट्रंप बर्ड'

जब यूएस के राष्ट्रपति पद का परिणाम सामने आया तो लगभग सारी दुनिया में लोग चौंके, इसके पहले ही डॉनाल्ड ट्रंप से प्रेरणा लिए हुए कई चीजें सामने आईं। ट्रंप सेंडविच, ट्रंपकिंस, ट्रंप टॉयलेट पेपर और भी बहुत सी चीजें सोशल मीडिया पर चर्चित हुईं, परंतु इस बार ट्रंप से समानता रखने के मामले में यह नई चीज़ इंसानी पहुंच से पृथक प्राकृतिक है। इसके सामने आते ही सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।

 
चीन के ज़ेजियांग प्रांत के हैंग्जौ सफारी में एक पक्षी को यकायक इतनी प्रसिद्धी मिल गई कि अंदाजा मुश्किल है। लोग उसके और ट्रंप के बीच जबरदस्त समानता देख रहे हैं। इस पक्षी को लिटिल रेड कहा जा रहा है जिसके बाल लाल हैं। लोगों के अनुसार इसकी हेयरस्टाइल ट्रंप जैसी ही है।
 
यूके डेलीमेल के अनुसार, इस पक्षी की फोटो चीन के सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रही हैं। पक्षी की देखरेख करने वाले गाउ भी अब पक्षी और ट्रंप के बीच काफी समानता देख रहे हैं। उनके मुताबिक इस प्रजाती के पक्षियों पर खुद को गर्म रखने के लिए मोटे पंख होते हैं। यही वजह है कि लिटिल रेड के इतने सुनहरे पंख हैं।

photo courtesy : social media  

वेबदुनिया पर पढ़ें