बेटी से नहीं मिले धोनी, देश के लिए आंखें हुईं नम...

शुक्रवार, 27 मार्च 2015 (11:59 IST)
विश्व कप में सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद टीम इंडिया सोशल मीडिया पर निशाने पर आ गई। लोग सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के प्रति नाराजगी दिखाने लगे। कुछ लोगों ने धोनी की कप्तानी पर भी प्रश्न चिन्ह लगाया, लेकिन वहीं कुछ लोगों ने टीम इंडिया के कूल कैप्टन धोनी की तारीफ की।



हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी महेन्द्र सिंह धोनी बड़े ही सहज अंदाज में दिखाई दिए। क्रिकेटप्रेमियों को हार का गम तो था लेकिन वे धोनी की कप्तानी का समर्थन भी कर रहे थे।

ट्‍विटर पर धोनी के समर्थन में #DareToBeDhoni ट्रेंड कर रहा था। सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा भी हो रही थी कि धोनी ने अपनी बेटी जेबा तीन महीने से नहीं मिले हैं।

बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भी धोनी के समर्थन में ट्‍वीट किए।

अभिनेता आयुष्मान ख़ुराना ने भी भारतीय कप्तान प्रशंसा करते हुए लिखा कि मैं महेन्द्र सिंह धोनी को विश्व का सबसे बेहतर कप्तान मानता हूं। वे लिविंग लिजेंड हैं। बढ़िया खेला टीम इंडिया। हम खेल के आख़िर तक डटे रहे

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने लिखा कि धोनी बेहतरीन खिलाड़ी हैं। हमें धोनी से प्यार है।

अंजलि शाह ने ट्‍विटर पर लिखा कि धोनी अभी तक अपनी बेटी से मिले तक नहीं हैं फिर भी अपने देश के लिए उनकी आंखें नम हैं। हम आपकी इज़्जत करते हैं।
अगले पन्ने पर, धोनी की तरफ से एक क्रिकेट फैन का भावुक पत्र...

ट्‍विटर में एक क्रिकेट फैन ने धोनी की तरफ से यह लेटर लिखा है- गौर कीजिए। जब मैं नेशनल ड्यूटी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो-दो हाथ कर रहा था। मैंने लगातार अंतराल में अपने खिलाड़ियों के विकेट गिरते देखे, उस जंग में कोई टिक नहीं पा रहा था, लेकिन विकेट गिरने की परवाह न करते हुए, मैं अंतिम सांस तक लड़ा।

मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी टीम की हार की जिम्मेदारी लेता हूं। मीडिया में हमारी हार को लेकर मुझे और मेरी टीम को कई नाम दिए जा रहे हैं, टीवी सेट फोड़े जा रहे हैं, हमारे पोस्टर जलाए जा रहे हैं। लोग सोच रहे हैं कि हम अय्याशी कर रहे हैं और हमने अपना बेस्ट नहीं दिया। इस समय पर मुझे एबी डी'विलियर्स से जलन महसूस हो रही है आज भी अपने फैन्स का हीरो है।

वेबदुनिया पर पढ़ें