न्यूजीलैंड 'धोनी स्टाइल' में फाइनल में

मंगलवार, 24 मार्च 2015 (15:55 IST)
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप 2015 के पहले सेमीफाइनल को अगर इस वर्ल्ड कप का सबसे रोमांचक मैच कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्रांट इलियट ने छक्का लगाकर एक गेंद शेष रहते न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचाया।

न्यूजीलैंड ने जिस तरह से यह मैच छक्का लगाकर जीता है, उससे भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ध्यान आ जाता है। धोनी इसी तरह बड़े शॉट से मैच समाप्त करने के लिए जाने जाते हैं। वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में भी धोनी ने छक्का लगाकर भारत को चैंपियन बनवाया था।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज इलियट ने जब डेल स्टेन की गेंद को छक्का मारकर मैच खत्म किया तो क्रिकेट प्रेमिर्यों के जहन में वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल मैच का वह छक्का एक बार फिर ताज़ा हो गया, जब धोनी ने श्रीलंका के गेंदबाज कुलशेखरा की गेंद पर छक्का लगाकर मैच खत्म किया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें