अजिंक्य रहाणे के बारे में रोचक बातें(वीडियो)

अजिंक्य रहाणे भारत के नवोदित क्रिकेटरों में से एक हैं हाल ही के दिनों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। आइए जानते हैं उनके बारे में रोचक बातें।  

1. अजिंक्य रहाणे को उनके साथी 'जिंक्स' कहते हैं। 
2. अजिंक्य रहाणे  को टेस्ट क्रिकेट में भारतीय महान बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण के समान प्रतिभाशाली समझा जाता है। 
3. 2011 में ईरानी ट्रॉफी के एक मैच में रहाणे  ने 152 रन बनाए थे और उनके इन रनों की बदौलत वह भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किए गए क्योंकि शिखर धवन चोटिल हो गए थे।
 
4. अजिंक्य रहाणे की पैदाइश एक गांव अश्विन केडी की है जो महाराष्ट्र में है। 
5. जब रहाणे 7 साल के थे, उनके पिता उन्हें एक छोटे से क्रिकेट कोचिंग कैम्प में ले गए जो डोम्बिविली में था और जहां मैटिंग विकेट पर खेल सिखाया जाता था। मैटिंग विकेट के लिए मोटा कपड़ा बिछाकर प्रैक्टिस की जाती है।
 
यह खेल भी खेलते हैं रहाणे, जाने अगले पेज पर...  

 
6. इस छोटे से कैम्प में अजिंक्य रहाणे को क्रिकेट इसलिए सीखना पड़ा क्योंकि उनकी माली हालत अच्छी नही थी।
 
7. अजिंक्य रहाणे और उनकी मां को इस कैम्प तक पहुंचने के लिए रोजाना 2 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था।
8.  17 साल के होने के बाद रहाणे ने भारतीय बल्लेबाज प्रवीन आमरे से कोचिंग प्राप्त की।
9. अजिंक्य रहाणे हर रोज ध्यान में बैठते हैं और उनकी शिर्डी के सांई बाबा पर अपार श्रद्धा है। 
10. क्रिकेट खेलने के अलावा अजिंक्य रहाणे की कराटे में भी गहरी रूचि है और वह ब्लैक बेल्ट धारी हैं। 
11. अजिंक्य रहाणे ने 26 सितंबर को मुंबई में राधिका धोपावकर के साथ शादी की और उनकी शादी अरेंज मैरिज थी।  
12. अजिंक्य रहाणे को 2012 तक उनके इंडियन प्रीमियर लीग में शामिल होने के पहले ट्वेंटी-20 फार्मेट के लिए एक कुशल खिलाड़ी नहीं समझा जाता था परंतु उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए बेहद उम्दा प्रदर्शन कर इस मिथक को तोड़ दिया।
 
13. रहाणे को ट्वेंटी-20 फॉर्मेट के लिए एक कुशल खिलाड़ी नहीं समझे जाने के पीछे वजह थी कि वह इससे पहले मुंबई इंडियंस टीम में शामिल थे और उन्हें खेलने के बहुत कम मौके मिले। 
14. राजस्थान रॉयल्स में अजिंक्य रहाणे भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ से खेलना सीखते हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें