महेंद्र सिंह धोनी के खास गुण जो उन्हें महान कप्तान बनाते हैं(वीडियो)

गुरुवार, 12 मार्च 2015 (12:12 IST)
धोनी शांत स्वभाव के हैं और उनके चेहरे से उनके अंदर चल रहे विचारों को जान पाना नामुमकिन है। वह पिच और मौसम के हिसाब से प्रयोग करते हैं और टीम में बदलाव लाते हैं। धोनी टीम में फेरबदल  करने से झिझकते नहीं है और खेल में किसी प्रकार का समझौता नहीं करते। वह परिस्थितियों के हिसाब से टीम का चुनाव करते हैं। 
कप्तान के तौर पर योजना बनाने में उनका कोई सानी नहीं है। वह जानते हैं कि टीम को सफल बनाने और अच्छा प्रदर्शन बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।

वह हार या जीत के विषय में नहीं सोचते, वह क्रिकेट को शंतरज के खेल की तरह खेलना चाहते हैं क्योंकि वह जानते हैं किसी भी कदम से खेल बदल सकता है। धोनी हमेशा मुस्कुराते रहते हैं। धोनी में देश के लिए बहुत कुछ कर दिखाने का जज्बा है। 
धोनी की खासियत है कि वह अंतिम गेंद तक उम्मीद नहीं छोडते और उनका यही गुण उनकी टीम का हौसला बनाए रखता है।

धोनी में खेल के सभी पहलूओं पर बारीकी से गौर करने का खास गुण है और इसी वजह से वह कप्तान के तौर पर अनोखे प्रयोग करते हैं। उनके इस गुण की झलक उनके हर मैच में मिलती है और ऐसा लगता है कि अब तक खेले गए हर मैच में उन्होंने नया कुछ सीखा है। उन्होंने अपने सीनियर खिलाड़ियों से बहुत सीखा है।  
धोनी काफी फिट और फुर्तीलें होने के अलावा स्मार्ट क्रिकेटर हैं। उनमें गजब का संयम है साथ ही साथ वह हमेशा चौंकन्ने रहते हैं। वह टीम के गेंदबाजों का बेहद चतुराई से उपयोग करते हैं। धोनी अपने फैसलों का अंजाम जानते हैं और जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहते हैं। धोनी को एक निडर कप्तान के तौर पर भी जाना जाता है। उनके यही सभी गुण उन्होंने एक बेहद सफल कप्तान बनाते हैं।

धोनी दुनिया के सबसे बेहतरीन विकेटकीपरों में से एक हैं। विकेट कीपिंग करते समय उनमें एक अलग तरह का आत्मविश्वास होता है। स्पिन गेंदबाजी के दौरान वे आम विकेट कीपर की तरह अपनी कमर झुकाकर स्विंग करके हुए बॉल क्लेक्ट नहीं करते और इसी वजह से वह स्टंम्पिंग करने में बेहद तेज हैं।  
बल्लेबाज के तौर पर उनकी खूबी है कि वह हाथों को नीचे ले जाते हुए ताकत के साथ स्ट्रोक लगाते हैं और गेंद को मनचाही दिशा में पहुंचा देते हैं। वह यार्कर गेंदों को भी सीमा के बाहर पहुंचा देते हैं। रन लेने के लिए दौड़ते समय भी उनकी गति बेहद तेज होती है। बल्ले को बहुत नीचे पकड़ने की वजह से बल्लेबाजी करते समय उनका नियंत्रण गजब का होता है।

धोनी की एक सबसे बड़ी खासियत है कि अगर उनकी टीम बढ़िया प्रदर्शन कर रही है तो वे टीम में बदलाव को तरजीह नहीं देते व अगले मैच में उसी टीम के साथ उतरते हैं। धोनी मैदान में अपने क्रिकेटरों को देसी भाषा में निर्देश देते हैं जो उनके क्रिकेटरों को बढ़िया प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।  

वेबदुनिया पर पढ़ें