योगा टिप्स : मसाज करें, सेक्स पॉवर बढ़ाएं

FILE
योग और आयुर्वेद में मसाज या मालिश के महत्व और लाभ को बताया गया है। यह व्यक्ति की थकान, चिंता, रोग आदि को दूर करने में सक्षम है। सेक्स विकारों को दूर करने के लिए मसाज थेरेपी काफी प्रचलित है। मसाज के लिए नारियल, तिल, जैतून या सरसों का तेल अच्छा रहता है। खासकर जैतून और सरसों का तेल।

*मसाज का तरीका : चेहरे पर हल्का-सा सरसों तेल लगाकर धीरे-धीरे उसकी मालिश करें। इसी तरह हाथ और पैरों की अंगुलियां, सिर, पैर, कंधे, कान, पिंडलियां, जंघाएं, छाती, कुल्हे, पीठ और पेट की मालिश करें।

अच्छे से शरीर के सभी अंगों को हल्के-हल्के दबाएं जिससे रुकी हुई ऊर्जा मुक्त होकर उन अंगों के स्नायु में पहुंचे तथा रक्त का पुन: संचार हो। हालांकि योगा मासाज और भी व्यापक तरीके से होता है इसके अंतर्गत पूरे बदन का घर्षण, दंडन, थपकी, कंपन और संधि प्रसारण के तरीके से मसाज किया जाता है।

*इसके लाभ : इससे मांसपेशियां पुष्ट होती हैं। दृष्टि तेज होती है। चैन की नींद आती है। शरीर में शक्ति उत्पन्न होकर शरीर का रंग सोने के समान चमकता है। योगा मसाज या स्नान से ब्लड सर्कुलेशन सुचारु रूप से चलता है। इससे टेंशन और डिप्रेशन भी दूर होता है। बहुत से रोगों में योग‍ चिकित्सक इसे करने की सलाह देते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें