मुमताज से शादी करना चाहते थे शम्मी कपूर!

पहली पत्नी गीता बाली की मौत के बाद शम्मी कपूर सदमे में डूब गए थे। उनके घर वाले चाहते थे कि शम्मी शादी कर लें क्योंकि उनके बच्चे छोटे थे। शम्मी शूटिंग के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते थे और सभी का मानना था कि यदि उन्हें नई मां मिल जाए तो बच्चों का पालन-पोषण अच्छे से होगा। शम्मी शादी के लिए तैयार नहीं थे।

कहा जाता है कि जब दबाव बढ़ गया तो उन्होंने मुमताज से शादी की पेशकश की थी। मुमताज की उम्र उस समय 18 वर्ष थी और बॉलीवुड में वे अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी। शम्मी का प्रस्ताव पाकर वे अचंभित रह गईं। शम्मी उनसे उम्र में लगभग बीस वर्ष बड़े थे।

उम्र का ये फासला और सामने लंबा करियर। इस पर गौर कर मुमताज ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। बाद में शम्मी ने नीला देवी से शादी।

वेबदुनिया पर पढ़ें