दिल्ली में दो विदेशी महिलाओं से रेप

शनिवार, 28 जून 2014 (13:21 IST)
FILE
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में दो युवकों ने तंजानिया की दो महिलाओं के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

दोनों महिलाओं ने आरोप लगाया है कि सतीश सिंह और कुणाल नामक दो युवकों ने उनके साथ सरोजिनी नगर स्थित घर में शुक्रवार को बलात्कार किया। महिलाओं की उम्र 20 से 30 साल के बीच है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बीएस जायसवाल ने कहा कि पीसीआर कॉल के बाद पुलिस का एक दल मौके पर पहुंच गया। चारों को कमरे में पाया गया। पीड़िताओं के बयान के आधार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िताओं ने बयान में इन युवकों द्वारा बलात्कार किए जाने की बात कही थी। गिरफ्तार युवकों सतीश और कुणाल दोनों की उम्र 27 साल है। इन दोनों को आज मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया और उन्होंने इन दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें