कितनी Hypersonic Missiles हैं भारत के पास? भारत दाग दे तो क्‍या हश्र हो पाकिस्‍तान का?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 10 मई 2025 (13:36 IST)
भारत और पाकिस्‍तान के बीच जंग जैसे हालात हो गए हैं। दोनों तरफ से बमबारी हो रही है। भारत लगातार पाकिस्‍तान की नापाक हरकतों का जवाब दे रहा है। ऐसे में लगातार भारत की ताकत के बारे में चर्चा हो रही है। बता दें कि भारत के पास कई तरह के अत्‍याधुनिक हथियार और मिसाइलें हैं। जिनका इस्‍तेमाल अब तक भारत ने नहीं किया है।

ऐसे ही भारत के पास हाइपरसोनिक मिसाइलें भी हैं। जानते हैं कितनी और किस तरह की हाइपरसोनिक मिसाइलें भारत के पास हैं। बता दें कि हाइपरसोनिक मिसाइल वे मिसाइलें होती हैं, जिनकी स्पीड आवाज की गति से 5 गुना या इससे अधिक होती हैं। यह मिसाइल आसानी से रडार को चकमा दे जाती है।

कितनी तरह की मिसाइलें : मिसाइल तीन तरह की होती हैं। बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और हाइपरसोनिक मिसाइल। हाइपरसोनिक मिसाइल वह मिसाइल होती है, जो ध्वनि की रफ्तार से 5 गुना ज्यादा स्पीड यानी मैक-5 या उससे अधिक गति से उड़ान भरती है। इन मिसाइलों को ट्रैक करना और हवा में मार गिराना लगभग असंभव माना जाता है। ये मिसाइलें आसानी से रडार को चकमा दे जाती है। इनमें दो कैटेगरीज होती हैं। हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल और हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल। हाइपरसोनिक हथियार अभी दुनिया में कुछ देशों के पास ही है। अमेरिका, रूस और चीन हाइपरसोनिक मिसाइल कार्यक्रमों के एडवांस स्टेज में हैं। वहीं, भारत, फ्रांस, जर्मनी, जापान और ऑस्ट्रेलिया भी हाइपरसोनिक हथियार डेवलप कर रहे हैं। भारत के पास कई ऐसी मिसाइलें हैं, जिनकी स्पीड मैक-5 से अधिक हैं।

भारत के पास कौन कौन सी मैक-5 स्पीड मिसाइलें
पृथ्वी मिसाइल : यह मिसाइल सतह से हवा में मार करती है। इसकी रेंज 2000 किलोमीटर है। इसकी स्पीड मैक 8 है।

अग्नि 1 : यह मिसाइल सतह से हवा में मार करती है। इसकी रेंज 700 से 1250 किलोमीटर है। इसकी स्पीड मैक 7.5 है।

अग्नि 2 : यह मिसाइल सतह से सतह में मार करती है। इसकी रेंज 2000 से 3000 किलोमीटर है। इसकी स्पीड मैक 12 है।

अग्नि 4 : यह मिसाइल सतह से सतह में मार कर सकती है। इसकी रेंज 4000 किलोमीटर है। इसकी स्पीड मैक 7 है।

अग्नि 5 : यह मिसाइल सतह से सतह में मार कर सकती है। इसकी रेंज 5000 किलोमीटर है। इसकी स्पीड मैक 24 है।

ब्रह्मोस 2 : यह मिसाइल एक हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। इसकी रेंज 1000 किलोमीटर है। इसकी स्पीड मैक 7 है
पृथ्वी एयर डिफेंस (पैड) : यह बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम है। यह 80 किलोमीटर ऊंचाई तक टार्गेट कर सकता है। इसकी स्पीड मैक 5 प्लस है।
Edited By: Navin Rangiyal

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी