सिख वोट बैंक पर ध्यान केंद्रित कर रही है दिल्ली कांग्रेस

शनिवार, 22 मार्च 2014 (14:34 IST)
FILE
नई दिल्ली। अपने समर्थन में गिरावट से चिंतित दिल्ली प्रदेश कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में राजधानी दिल्ली में सिख समुदाय का फिर से भरोसा हासिल करने की ओर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है।

दिल्ली कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने बताया कि पार्टी ने समर्थन पाने के लिए पहल करते हुए पहले से ही सिख समुदाय तक पहुंचने का प्रयास शुरू कर दिए हैं।

शर्मा ने कहा कि अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाना इस दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। इसमें संदेश दिया गया कि पार्टी सिख समुदाय को महत्व देती है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें