बाजार में लगातार दूसरे दिन तेज गिरावट

शुक्रवार, 7 अगस्त 2009 (16:13 IST)
भारतीय शेयरो बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट का दौर जारी रहा। आज सेंसेक्स 354 अंकों की गिरावट के साथ 15160 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 104 अंक गिरकर 4481 के स्तर पर बंद हुआ।

गुरुवार की गिरावट के बाद आज बाजार में लगातार दूसरे दिन बिकवाली का दबाव देखा गया। ऊँचे स्तरों पर बाजार में मुनाफा वसूली हुई।

आज के बाजार में गेल, बीपीस‍ीएल, एनटीपीसी, टाटा स्टील, विप्रो के शेयरों में बढ़त रही, जबकि सुजलोन, रिलायंस कम्यूनिकेशन, यूनीटेक, मारुति सुजुकी, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

वेबदुनिया पर पढ़ें