मेष- अचानक लाभ के अवसर मिलेंगे। मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।
वृषभ- प्रतिद्वंद्वी षड्यंत्र रचेंगे। नकारात्मक विचार आएंगे। खर्च बढ़ने से तनाव रहेगा। जोखिम न लें। विवाद से बचें। कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तु का दान करें।
मिथुन- धनोपार्जन के अवसर मिलेंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। पिछली लागू योजनाएं लाभ देंगी। रोजगार मिल सकता है। कल्याणकारी उपाय- श्री गणेश को लड्डू चढ़ाएं।
कर्क- यात्रा होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। भविष्य के लिए योजना बनेगी। सकारात्मक विचारों से कार्य लाभ देंगे। कल्याणकारी उपाय- गाय को हरी घास खिलाएं।
सिंह- धार्मिक यात्रा हो सकती है। राजकीय सहयोग मिलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। कल्याणकारी उपाय- किसी गरीब को पेटभर भोजन खिलाएं।
कन्या- चोट-दुर्घटनादि से हानि के योग हैं। विवाद न करें। अस्वस्थता रहेगी। नकारात्मक विचार आएंगे। चिंता रहेगी। कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तु का दान करें।
तुला- मन में उत्तेजना बढ़ेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। कल्याणकारी उपाय- गणेशजी को लड्डू चढ़ाएं।
वृश्चिक- किसी बड़े सौदे से लाभ होगा। भ्रमित न होकर कार्य पर ध्यान दें। रोजगार प्राप्ति संभव है। प्रसन्नता रहेगी। कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी को गुड़-चना चढ़ाएं।
धनु- स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग अपने वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। लाभ होगा। कल्याणकारी उपाय- किसी अपंग की मदद करें।
मकर- अपनी तरफ से विवाद न करें। कीमती वस्तु संभालकर रखें। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। अशुभ समय है। कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
कुंभ- किए हुए परिश्रम का लाभ मिलेगा। मेलजोल बढ़ाएं। मान बढ़ेगा। साक्षात्कार परीक्षा में सफलता मिलेगी। लाभ होगा। कल्याणकारी उपाय- बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।
मीन- विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभ समाचार मिलेंगे। धनार्जन के मौके मिलेंगे। कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।