Weekly Prediction 15 To 21 September 2025: 15 से 21 सितंबर 2025 के बीच चंद्रमा और बृहस्पति की युति से गजकेसरी योग और शुक्र एवं बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। इसके बाद शुक्र और चंद्र की युति से कलात्मक योग और बुधादित्य योग भी बनेगा। यह योग अत्यंत शुभ और शक्तिशाली माना जाता है, जो व्यक्ति को अपार धन, सम्मान और सफलता दिलाता है। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और अचानक धनलाभ के योग बनते हैं। इसके योग के चलते 7 राशियां हो जाएंगी मालामाल।
1. वृषभ राशि: इस सप्ताह आप पर लक्ष्मी नारायण योग का विशेष प्रभाव रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
2. मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग का प्रभाव बेहद शुभ रहने वाला है क्योंकि यह योग आपकी राशि से में ही बन रहा है, जिसके कारण आपको अचानक से धनलाभ होगा। आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी के चलते सामाजिक और पेशेवर जीवन में मान-सम्मान प्राप्त होगा।
3. कर्क राशि: यह सप्ताह आपके लिए गजकेसरी योग का पूरा लाभ लेकर आ रहा है। आपकी आय में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा और आपको कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
4. सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह धन लाभ के कई नए द्वार खोल देगा। लक्ष्मी नारायण योग के प्रभाव से आपको व्यापार में कोई बड़ा सौदा मिल सकता है। नौकरी में आपके परफार्मेंस की सराहना होगी और आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जो भविष्य में आर्थिक लाभ देगी।
5. तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह सौभाग्य और समृद्धि लेकर आया है। गजकेसरी और लक्ष्मी नारायण योग की वजह से आपके लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी और अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। यह योग आपकी कुंडली के स्थान पर बन रहा है, जिससे किस्मत का साथ मिलेगा।
6. कन्या राशि: आपके लिए यह योग अटके कार्य पूर्ण करने का रास्ता खोलेगा। यह योग कर्म स्थान पर बन रहा है जिसके चलते कार्यक्षेत्र में सफलता के द्वार खुलेंगे जिससे करियर और कारोबार में तरक्की मिलेगी। नौकरी करने वालों के प्रमोशन के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
7. धनु राशि: गजकेसरी योग के प्रभाव से धनु राशि के जातकों का भाग्य पूरी तरह से साथ देगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता निश्चित है।