आपके कान खोलते हैं व्यक्तित्व का राज, कैसे है आप...

* जानिए अपना भाग्य, क्या ऐसा है आपके कानों का आकार... 
 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर मनुष्य की अंग रचना के अनुसार उनका व्यक्तित्व अलग-अलग होता है। आपका यह व्यक्तित्व आपके कई राज खोलता है। आइए जानते हैं कानों के आकार से अपना भाग्य-विचार, कैसे है आप, क्या कहता है आपका व्यक्तित्व : 
 
*  नीचे से गोलाई वाले कान- अपार धन, यश, वैभव, भोगवृत्ति तथा ऐश्वर्य एवं सुख-सुविधा को दर्शाते हैं।
 
*  उभरी मोटी पपड़ी वाले कान- ईश्वर भक्ति एवं यश की वृद्धि का प्रतीक है।
 
*  बंदर जैसे कान- ऐसे व्यक्ति काम, क्रोध, लोभ, मोह तथा अहंकारयुक्त होते हैं। जीवन में स्थिरता नहीं होती। धनहीन होते हैं। दुखमय गृहस्थ जीवन भोगते हैं। 
 
*  कानों पर बाल- ऐसे व्यक्ति चतुर, दंभी, स्वार्थी तथा व्यवहारकुशल होते हैं। धन संचय करने में सत्य-असत्य की परवाह नहीं करते।
 
*  छोटे कान- ऐसा व्यक्ति धनहीन, कृपण एवं प्रभावहीन होता है। संदेह और डर की भावना में जीवन व्यतीत करता है।
 
*  कानपटी से जुड़े हों- ऐसा व्यक्ति बुद्धि एवं कौशल से धन प्राप्त करता है। प्रत्येक कार्य साधने की युक्ति रखता है।
 
*  लंबे कान- अधिक लंबे कान बुद्धि, वाक्-चातुर्य तथा व्यवहारकुशलता का प्रतीक हैं। ऐसा व्यक्ति धनवान होता है।
 
दीवारों के भी कान होते हैं यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन क्या आपने अपने कान पर गौर फरमाया है कि आपके कानों की बनावट आपके व्यक्तित्व के कौन-से राज खोलती है।


 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी