7 जनवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि
आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...
मेष- वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। जोखिम न उठाएं। अपरिचितों पर अतिविश्वास हानि देगा, धैर्य रखें।
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें।
वृषभ- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। निवेश-नौकरी लाभप्रद रहेंगे। अस्वस्थता रह सकती है। कार्य की रुकावटें दूर होंगी। विरोध होगा।
कल्याणकारी उपाय- पानी में हल्दी डालकर स्नान करें।
मिथुन- संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। लाभ होगा। अस्वस्थता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी परेशान कर सकते हैं, विवाद न करें। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
कर्क- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। मित्रादि सहायता करेंगे। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। यात्रा होगी।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ वितरण करें।
सिंह- कानूनी अड़चन आएगी। झंझट-झगड़े को बढ़ावा न दें। अस्वस्थता से कार्य में बाधा आएगी। विवाद न करें। धैर्य रखें।
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें।
कन्या- प्रयास सफल रहेंगे। सुख-समृद्धि के साधन जुटेंगे। नौकरी-निवेश व व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। विवेक से कार्य करें।
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
तुला- धनलाभ होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। चोरी आदि से हानि संभव है। निवेशादि शुभ रहेगा। चिंता तथा तनाव सताएंगे।
ल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
वृश्चिक- नवीन कार्य का आरंभ हो सकता है। यात्रा-निवेश व नौकरी लाभप्रद रहेंगे। अस्वस्थता से बाधा उत्पन्न हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
धनु- व्यय वृद्धि होगी। अर्थव्यवस्था बिगड़ेगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। अपेक्षा पूरी न होने पर तनाव रहेगा। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें।
मकर- बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे। यात्रा-निवेश मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
कुंभ- रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। सभा इत्यादि में सम्मान मिल सकता है। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना खिलाएं।
मीन- अध्यात्म में रुचि रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। प्रमाद न करें। दुष्टजन हानि देंगे।
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।